खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए 10 जून तक करें आवेदन
फरीदाबाद, जून 8 -- नूंह, सरसमल। जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत पात्र संस्थाओं और पूर्व खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय, नूंह से प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन 10 जून 2026 तक कार्यालय में जमा कराने होंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए 10 जून तक करें आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.