बरेली, दिसम्बर 26 -- बरेली। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडो एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। कुल 10 खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जूडो प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सचिन कुमार ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि प्रखर कुमार सिंह ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इन शानदार प्रदर्शनों के आधार पर विश्वविद्यालय की जूडो पुरुष टीम ओवरऑल चैम्पियनशिप में उपविजेता रही। वहीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता जयपुर, राजस्थान में विश्वविद्यालय के होनहार एथलीट गौरव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.