बरेली, जनवरी 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 सेपकटाकरा का आयोजन सात से 10 जनवरी तक दमन एंड द्वीप में हो रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की महिला व पुरुष दोनों टीम प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के लिए रविवार को दोनों टीम बरेली से रवाना होंगी। दोनों ही टीम में 12-12 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। महिला टीम में खुशबू (कप्तान), शिल्पी कुमारी, हीना खान, चंचल, आकांक्षा, सुषमा श्रीवास्तव, सेजल यादव, पूजा यादव, प्रियंका, शालिनी राय, प्रीति यादव, प्रीति मौर्य हैं। इसी तरह पुरुष टीम में लक्की कुमार (कप्तान), उवेश खान, अश्मित कुमार, आर्यन यादव, सिद्धार्थ सिंह, विनय यादव, जतिन सिंह, सतीश कुमार, राहुल, दीपक, तरुण कुमार, प्रियांशु शामिल हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा के महासचिव सुमिल एस ...