रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दमन एवं दीव में 5 से 10 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 के दूसरे संस्करण में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में ईशु भारती ने कांस्य, जबकि चेतन प्रजापति ने रजत पदक जीता। ईशु भारती ने 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया, वहीं चेतन प्रजापति ने 70 से 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड टीम के चीफ डी मिशन रविंद्र भंडारी और नोडल अधिकारी अनूप बिष्ट रहे। कोच बबलू दिवाकर ने बताया कि खेलो इंडिया बीच गेम्स के इस संस्करण में पेंचक सिलाट सहित कुल छह खेल आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ी पिछ...