लोहरदगा, मार्च 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के दूसरे चरण में झारखंड की तैराक प्रिया उरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 25 से 28 मार्च तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई। स्विमिंग कोच उमेश कुमार पासवान ने कहा कि कोचों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के अथक प्रयास से हमने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण के निरंतर समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता।यह उपलब्धि झारखंड के जनजातीय युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देशभर के जनजातीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।झारखंड स्विमिंग टीम की ओर से झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण (खेल और युवा कल्याण ...