हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जिला खेल विभाग की ओर से कर्जन स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में रिक्त बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2026-27 आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया बैटरी टेस्ट एवं स्पेसिफिक स्किल टेस्ट के आधार पर संपन्न होगी। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल 30 मई 2026 को प्रातः 7 बजे से कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग में आयोजित होगा। प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 10 से 14 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके तहत 01 अप्रैल 2012 से 01 अप्रैल 2016 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Agniveer Admit Card : इंडियन आर्मी ने अग्निवीर एडमिट कार्ड में डाला खास फीचर, एक बड़ा बदलाव भी किया आवेदन के साथ आधार कार्ड अथ...