बोकारो, अप्रैल 3 -- भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड के महिला कबड्डी टीम ने उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल जीता। वहीं पुरुष कबड्डी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त करके ब्रोंज मेडल जीत लिया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर बेहतर प्रदर्शन करने पर कबड्डी एसोसियेशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया व संबंधित सभी स्टाफ की सराहना किया। वहीं अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय पूरे संघ को दिया। सेमीफाइनल मैच में महिला टीम ने विदर्भ को 3 प्वाइंट से हराकर फाइनल में स्थान प्राप्त किया। हालांकि फाइनल में वे छत्तीसगढ़ की टीम से हार गई व उपविजेता बनकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में हारकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.