गिरडीह, अप्रैल 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रथम 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' में झारखंड की कबड्डी टीमों ने अपना परचम लहराया है। भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम ने रजत (सिल्वर) और पुरुष टीम ने कांस्य (ब्रोंज) पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। शानदार रहा खिलाड़ियों का सफर: 30 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस खेल महाकुंभ में झारखंड के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया। महिला टीम सेमीफाइनल में ओडिशा और विदर्भ जैसी मजबूत टीमों को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ से कड़े मुकाबले के बाद टीम उपविजेता रही और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। पुरुष टीम ने पुरुष वर्ग में झारखंड ने ओडिशा को हराकर सेमीफाइनल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.