फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। पूर्व खिलाड़ियों द्वारा संचालित खेल केंद्रों को अब खेलो इंडिया केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों का संचालन भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पूर्व चैंपियन खिलाड़ी, सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए यह आवश्यक है कि संबंधित केंद्र में कम से कम 30 खिलाड़ियों की नियमित उपस्थिति हो, जिनमें कम से कम 15 लड़के और लड़कियां शामिल हों। नूंह के इच्छुक पूर्व चैंपियन खिलाड़ी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय, नूंह से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- 2-3 मई को 'खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय लीग' का आयोजन सभी आवेदक एक मई तक आवेदन पत्र भरकर जिला खेल कार्यालय में जमा कराएं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.