रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति (एसटी) गेम्स, प्रथम संस्करण के लिए झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम का चयन रविवार को सेक्टर-2 धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय परिसर में हुआ। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय व झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खुली चयन प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों का 15 से 29 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। टीम 2 से 4 अप्रैल तक अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.