खेलो इंडिया एथलेटिक्स केंद्र की छात्रा बनीं बेस्ट एथलीट
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी। सीबीएसई क्लस्टर-5 एथलेटिक्स प्रतियोगिता गत 28, 29 एवं 30 जुलाई को बलिया के सेंट मिचेल स्कूल में हुई थी। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया एथलेटिक्स केंद्र, वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, केंद्र एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में अनन्या पांडे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने आयु वर्ग में बेस्ट एथलीट (चैंपियन) बनीं। वहीं अदिति राय ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। सुप्रिया पटेल ने 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीतकर खेलो इंडिया एथलेटिक्स केंद्र तथा अपने प्रशिक्षक का मान बढ़ाया। बीएचयू में हिंदी प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, यूपी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह, उपप्रधानाचार्य अरविंद सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.