मुंगेर, नवम्बर 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय खेल व युवा मामला मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से खेलो इंडिया अस्मिता लीग शनिवार को मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित किया जायेगा। यह प्रतियोगिता महिला एथलीट को अधिक अवसर और पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया अस्मिता लीग दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ ललित भनोट के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव राकेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ संयुक्त सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि इस लीग का आयोजन मुंगेर में पहली बार किया जा रहा है। इस लीग में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर वसीम अहमद जो भारतीय खेल प्राधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.