जहानाबाद, जनवरी 31 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है, जब यहां की दो होनहार खिलाड़ी अंशु कुमारी एवं सुमन कुमारी का चयन खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 31 जनवरी से 1 फरवरी तक उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित प्रतिष्ठित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जहानाबाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंशु और सुमन ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जिला, राज्य एवं अन्य प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.