भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत अस्मिता बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता की चैंपियन कार्मेल स्कूल भागलपुर बनी। माउंट असीसी स्कूल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जबकि मेजबान जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा और सेंट पॉल स्कूल के बीच रोचक मुकाबला तीसरे स्थान के लिए हुआ। इसमें सेंट पाॉल की टीम तीसरे स्थान पर रही। सेंट जोसेफ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार श्रुति (कार्मेल स्कूल) और प्रतिभावान खिलाड़ी का पुरस्कार निधि राज (जवाहर नवोदय विद्यालय) को दिया गया। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल के सचिव सौरभ कुमार ने दी।सचिव ने बताया कि नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का ...