हमीरपुर, फरवरी 17 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। राजकीय मॉडल कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद समारोह की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय मौदहा के प्रोफेसर बीके सिंह ने दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन अवसर पर कहा कि खेलों में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी सकारात्मक विकास होता है। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। समारोह के प्रथम दिन गोला फेंक प्रतियोगिता छात्र वर्ग में ऋषभ प्रथम, सुभाष कुमार द्वितीय एवं रवि तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सन्ध्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय तथा अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में ...