खेलों से स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण : कुलपति
वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बीएचयू में हॉकी मैच खेला गया। इसमें बीएचयू ने सिगरा स्टेडियम की टीम को 2-0 से पराजित कर दिया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की तरफ से आयोजित मैच के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह उपस्थित रहीं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कुलपति ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना है। यह भी पढ़ें- विद्यापीठ में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.