रामगढ़, अगस्त 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गुरुनानक स्कूल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजनकार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरुनानक स्कूल के कन्वेनर मनमोहन सिंह लम्बा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन देश के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाना चाह...