फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद। खेलों में कौशल बढ़ाने के लिए जिला खेल विभाग प्रशिक्षक दूसरे राज्यों में जाएंगे। खेल निदेशालय एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहा है। खेल विभाग के प्रशिक्षक अब एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को और बेहतर तरीके से निखारने का काम करेंगे। खेल निदेशालय की ओर से तैयार की गई इस योजना के तहत जिले के प्रशिक्षकों को अन्य जिलों और राज्यों में भेजा जाएगा, जहां वे खिलाड़ियों को दी जा रही ट्रेनिंग का निरीक्षण करेंगे और वहां अपनाई जा रही नई तकनीकों को सीखेंगे। इसके बाद इन तरीकों को अपने जिले में लागू कर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना और उन्हें आधुनिक खेल तकनीकों से जोड़ना है। खेल विभाग का मानना है कि विभिन्न राज्यों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.