नई दिल्ली, मई 28 -- अगर आप खेलों से जुड़े हैं, कोचिंग का अनुभव रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। खेल मंत्रालय के तहत काम करने वाली भारत सरकार की संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी SAI ने असिस्टेंट कोच के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती डेपुटेशन और शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 26 मई 2026 को जारी किया गया है और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 जून 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देशभर के SAI केंद्रों में हो सकती है।कितने पद हैं और कितनी मिलेगी सैलरी SAI की इस भर्ती में कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चुने गए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक ...