नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत फोकस के साथ सार्वजनिक निवेश बढ़ाना जरूरी है। युवा खिलाड़ियों को केवल आर्थिक सहायता देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बेहतर पोषण, खेल विज्ञान, प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षकों समेत समग्र खेल पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए। ऐसे प्रयास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उक्त बातें केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ' कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन मेरा भारत की...