खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं युवा
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- पंतनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए इन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा और नागरिक जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.