लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में खेल एवं खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को सुदृढ़, संगठित एवं परिणामोन्मुख बनाना तथा उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराना था। बैठक में फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी संघों ने अपने-अपने खेलों से जुड़ी समस्याओं, आवश्यक संसाधनों तथा विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। खेल मैदानों के रख-रखाव, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, प्रशिक्षकों की नियुक्ति तथा नियमित अभ्यास की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान खेल अवसंरचना को मजबूत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.