गया, मार्च 16 -- खेलों के माध्यम से स्कूल-विश्वविद्यालय सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), गया जी के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट और वॉलीबॉल मैच खेला गया। 'स्कूल-विश्वविद्यालय सहभागिता के लिए खेल' शीर्षक पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से विद्यालय और विश्वविद्यालय समुदाय के बीच संवाद और सहभागिता को सुदृढ़ करना था। दोनों टीमों ने पूरे उत्साह और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए मैच को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाया। खिलाड़ियों के बीच सहयोग, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सीयूएसबी की टीम ने मैच जीत लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक निदेशक (खेल), सीयूएसबी द्वारा किया गया, जिसमें प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.