रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने सत्र 2026-27 में होनेवाले सीबीएसई गेम्स को लेकर स्कूलों से मेजबानी के लिए आवेदन मांगा है। प्रतियोगिताएं क्लस्टर, जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की जाएंगी। आयोजन के लिए इच्छुक स्कूलों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन 20 अप्रैल तक किया जा सकता है। खिलाड़ियों का पंजीयन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 15 मई तक होगा। क्लस्टर और जोनल प्रतियोगिताएं 1 जून से 31 जुलाई के बीच तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं 20 सितंबर से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित होंगी। सुविधाओं के संबंध में वीडियो देना होगाआयोजन के इच्छुक विद्यालयों को आवश्यक खेल सुविधाओं के साथ 3 से 5 मिनट का वीडियो भी अपलोड करना होगा, जिसमें मैदान, आवास और अन्य व्यवस्थाएं दिखाई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.