बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो प्रतिनिधि। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड व खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में खेलों इंडिया अनुसूचित जनजाति गेम्स -2026 के लिए झारखंड बालक-बालिका कबड्डी टीम का चयन गुरुवार को रेलवे कबड्डी मैदान बोकारो में देर शाम तक जारी रहा। इस खुली चयन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से संबंधित सभी जिला ईकाई के अतिरिक्त पूरे राज्य से 76 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे है। झारखण्ड टीम की घोषणा शुक्रवार को अंतिम चयन के उपरांत की जाएगी। यह खुली चयन प्रतियोगिता में सीताराम रजक,आलोक कुमार व बलराम कुमार की देखरेख में झारखंड पुरुष-महिला टीम का चयन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.