खेलेगा भारत, जीतेगा भारत साइकिल रैली निकाली
बहराइच, अगस्त 30 -- बाबागंज, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान खेलेगा भारत, जीतेगा भारत का संदेश दिया गया। रैली का नेतृत्व कमाण्डेंट कैलाश चन्द रमोला ने किया। रैली में शामिल जवानों ने आसपास के ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली के बाद कमाण्डेंट ने कहा कि स्वस्थ एवं शारीरिक रूप से दक्ष जवान ही अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकता है। उन्होंने संतुलित आहार, पर्याप्त विश्राम और नियमित खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पीएसी में रक्षाबंधन और राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.