गिरडीह, अगस्त 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि से हुआ। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, शिक्षकों और छात्राओं ने उन्हें याद किया। कक्षा 6 से 8 के लिए 100 व 200 मीटर दौड़, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस और कक्षा 9 से 12 के लिए 400 व 800 मीटर दौड़, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, स्पून रेस व लूडो प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-शिक्षक मैत्री मैच में रस्साकशी, क्रिकेट और म्यूजिकल चेयर हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक पार्थ सारथी, राकेश कुमार, इंद्रदेव साव, अख्तर अंसारी, सुषमा कुमारी, सपना कुमारी समेत सभी शिक्षकों का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- शेखर राणा ने शतरंज व कैरम में प्रथम स...