बरेली, मार्च 9 -- सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उल्लास के प्रतीक पर्व होली के अवसर पर श्री वैश्य कुमार तनय सभा एवं कुमार तनय महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह, भजन संध्या एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, विशिष्ट अतिथि श्रुति गंगवार ने किया। सभा की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. अरुण सक्सेना को पगड़ी एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। भजन संध्या में कौशिक टंडन की भजन मंडली की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और श्रुति गंगवार ने फूलों की होली खेली। इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट अतिथि श्रुति गंगवार का सम्मान महिला सभा की ...