औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली और रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए और पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का रंग देखने को मिला। आयोजक रामजी शुक्ला, लालजी शुक्ला, ओमजी शुक्ला और किशन शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशहाली और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समरथ पाल, अनवर यादव, मनोज यादव, सतीश यादव, चंदू तिवारी, गौतम शुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.