फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की सफलता में उनके परिवार, प्रशिक्षकों और वर्षों की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मिशन ओलंपिक 2036 के तहत प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारत को चौथे दिन मिला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने बढ़ाया मान, आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड मंत्री न...