रुडकी, सितम्बर 15 -- भगवानपुर, संवाददाता। देहरादून से आई सतर्कता टीम ने खेलपुर गांव में 19 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। चेकिंग के दौरान टीम ने घरों में लगे विद्युत कनेक्शनों, मीटरों और तारों की जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति के लिए अनियमित तरीके अपनाए जाने की बात सामने आई। बिजली चोरी पाए जाने पर टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीओ सजल हटवाल ने बताया कि पकड़े गए सभी 19 मामलों में विद्युत चोरी के मुकदमे दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...