खेलने में बिजली तार की चपेट में आने से किशोर की मौत
आरा, जून 7 -- -शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में रविवार की शाम हुआ हादसा -इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में रविवार की शाम करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत होरील छपरा गांव निवासी वशिष्ठ यादव का 13 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार था। बताया जा रहा है मोहित रविवार की शाम गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था। यह भी पढ़ें- खेलने में बिजली तार की चपेट में आने से किशोर की मौत वहां पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा पड़ा था। खेलने के दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। उसके बाद इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.