खेलने निकला किशोर लापता,12 घंटे में बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- कुंडा, संवाददाता। घर से खेलने जाने को कहकर निकला किशोर अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। देर रात किशोर की मां ने अगवा करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस टीम खोजने में जुटी तो 12 घंटे बाद उसे बरामद किया। परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के खानकाह मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार मौर्य की पत्नी पुष्पा देवी ने सोमवार रात करीब 11 बजे तहरीर दी। उसका 14 वर्षीय बेटा नैतिक मौर्य शाम सात बजे घर से खेलने को कहकर निकला लेकिन घर नहीं लौटा। उन्होंने अगवा होने की आशंका जताई। इस पर मिशन शक्ति की टीम, इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह लापता नैतिक को पुलिस ने नगर के मिरगढवा चौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.