बलरामपुर, अप्रैल 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बेटे के घर न लौटने पर परेशान मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मोहल्ला पुरैनिया तालाब, सराय फाटक रोड निवासी फूलजहां पत्नी मुसीर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका करीब 17 वर्षीय बेटा सर्फराज आलम 27 अप्रैल की शाम चार बजे घर से खेलने के लिए निकला था। रात तक वापस न आने पर परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार गहरे सदमे में है। पीड़ित मां ने थाने में लिखित शिकायत देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते ...