कौशाम्बी, मई 4 -- एयरपोर्ट थाने के लखनपुर गांव में खेलने के लिए घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। लखनपुर गांव निवासी परवेज पुत्र ऐनुल ने बताया कि उनका पुत्र औरंगजेब पिछले रविवार की सुबह घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बावजूद जब किशोर का पता नहीं चला तो परिजनों ने सोमवार को थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। बेटे के लापता होने से परिवार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.