कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम को एक हृदयविदारक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सौरई बुजुर्ग निवासी दिलीप सोनकर की तीन वर्षीय पुत्री प्रियांशी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास स्थित पानी से भरे गड्ढे के नजदीक पहुंच गई और असंतुलित होकर उसमें गिर गई। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची पानी से भरे गड्ढे में मिली। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता सहित परिजन...