कटिहार, अप्रैल 2 -- फलका।एक संवाददाता मंगलवार की देर शाम फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित वार्ड संख्या-5 कबलसिया गांव में खेलने के क्रम में घर के समीप पानी से भरे गहरे गड्ढे में पानी में डूबने से ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गयी।मृतक बालक के शव को परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला गया। मृतक बालक की पहचान रितेश कुमार (ढाई वर्ष) कबलसिया गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि संजय झा एवं मुखिया चंदना झा को दिया। जिसके बाद मुखिया ने फलका पुलिस व अंचल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन सदलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे। वहीं घटना को लेकर मृतक बालक के परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.