भागलपुर, जून 2 -- ​खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पैकांत गांव में मंगलवार को खेलने के दौरान गहरे गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। मृतक बड़ी पैकांत गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी रतन कुमार चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र नमन कुमार बताया जा रहा है। इस हृदय विदारक इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय सरपंच शंकर दास ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नमन सुबह करीब नौ बजे से ही अचानक घर से गायब था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने उसे ढूंढते हुए स्थानीय स्कूल में भी पता किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। काफी मशक्कत के बाद खोजते-खोजते लोग बिजली ग्रिड के पास स्थित एक खेत में पहुंचे। जहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ था। गड्ढे के समीप ग...