खेलने के दौरान डंडा लगने से बालक घायल खेलने के दौरान डंडा लगने से बालक घायल
गौरीगंज, मार्च 13 -- संग्रामपुर।खेलने के दौरान मुंह पर डंडा लगने से 11 वर्षीय बालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को थाना क्षेत्र संग्रामपुर के आमपोखर निवासी आदित्य पुत्र अनिल बाग में बच्चों के साथ गिल्ली डंडा खेल रहा था। इसी दौरान एक बच्चे ने कपड़े की गेंद को मारने के लिए डंडा चलाया तो डंडा उसके हाथ से छूट गया और आदित्य के मुंह पर जाकर लग गया। जिससे उसके नाक और होंठ पर चोट आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आदित्य को लेकर सीएचसी गए। जहां डाक्टरों ने उसका इलाज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.