लखीसराय, मई 23 -- लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में शुक्रवार को खेलने के दौरान गिरने से छात्र का हाथ टूटने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान हलसी थाना क्षेत्र के कुसुमतार गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के 15 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार करण बिलोरी गांव स्थित अपना ननिहाल आया हुआ था। वहीं स्थानीय ग्रामीण बच्चों के साथ खेलने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- खेलने के दौरान चोट लगने से बच्ची घायल, इलाजरत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...