खगडि़या, अप्रैल 7 -- बेलदौर । एक संवाददाता क्रिकेट खेलने के क्रम में एक किशोर को सांप ने काट लिया। मामले की जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज किया जा रहा है। पीड़ित किशोर की पहचान नगर पंचायत निवासी भाजपा नेता अनिल सोनी के 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक पीड़ित घटना के समय एक झाड़ी में क्रिकेट के फेंकें गए गेंद की तलाश कर रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने उसके दाएं पैर में काट लिया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि स्थिति में सुधार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.