खेलने के क्रम में बालक के गले में लगा फंदा, हालत गंभीर
कटिहार, जून 8 -- कदवा, एक संवाददाता कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरथ पंचायत के वार्ड संख्या सात में झूला झूलने के क्रम में 12 वर्षीय सुभाष कुमार के गले में साड़ी का जोरदार फंदा लग गया। जिससे बच्चा मौके पर ही बुरी तरह बेहोश हो गया। घटना के बाबत जानकारी देते हुए पूर्व समिति सदस्य संजय विश्वास ने बताया कि बच्चा फूस के घर में बने ठाठ में साड़ी से झूला बना कर झूल रहा था। झुकने के क्रम में साड़ी घूम गया जो बच्चे के गले में फंस गया। जिससे बच्चे की हालत गंभीर हो गई। घटना के कुछ ही क्षण बाद परिजनों ने बच्चे को देख लिया। परिजनों द्वारा आनन फानन में बालक को इलाज हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में भी चिकित्सक ने स्थिति की गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.