संवाददाता, मार्च 20 -- यूपी के कन्नौज में खेलते वक्त एक नाबालिग के सिर पर न जानें कौन सा खून सवार हुआ कि उसने अपने साथी की गर्दन चाकू से रेत डाली। बहसार गांव में बुधवार शाम हुई घटना ने रोंगटे खड़े कर दिए। परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर नाबालिग और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहसार निवासी शानू ने बताया कि उनका 12 साल का बेटा असद घर के सामने बुधवार शाम दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान 14 वर्षीय साथी ने असद की गर्दन पर चाकू से हमला बोल दिया। वह घर की तरफ भागा और दरवाजे पर पहुंचते ही गिर पड़ा। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से उसे कानपुर हैलट भेज दिया गया। गुरुवार को असद की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.