खेलते समय सीढ़ियों से गिरा तीन वर्षीय मासूम, हालत गंभीर रेफर
बदायूं, फरवरी 22 -- उझानी, संवाददाता। खेलते समय सीढ़ियों से गिरकर एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के धोरेरा गांव का है। बताया गया कि थाना अलापुर क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी प्रवेश कुमार शुक्रवार शाम अपनी पत्नी के साथ धोरेरा स्थित साढ़ू के घर मेहमान बनकर आए थे। शनिवार दोपहर उनका तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांश घर में खेलते समय अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गया। गिरते ही बालक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.