खेलते समय सांप के काटने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत
दुमका, जुलाई 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र की बेलियाडीह पंचायत अंतर्गत आसनसोल डूहू टोला में बुधवार सुबह करीब 9 बजे सांप के काटने से 7 वर्षीय पूनम हांसदा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पूनम अपने भाई निकलेश हांसदा के साथ घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान विषैले खारिश सांप ने उसे काट लिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे तो उसने सांप काटने की बात बताई। परिजन तुरंत उसे मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.