लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- निघासन। मंगलवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के जोखीपुरवा गांव में करंट लगने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसे बचाते हुए पड़ोसी की बेटी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। बच्चे ने नीचे लटक रहे तार को मुंह में रख लिया था। हादसे में बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। जोखीपुरवा गांव के रामचरन की पत्नी मंगलवार दोपहर अपने घर में काम कर रही थी। उसका एक साल का बेटा आदित्य इधर-उधर घूमकर उसे परेशान कर रहा था। उन्हें काम करने में परेशानी हो रही थी तो कुछ देर के लिए वह आदित्य को अपने पड़ोसी अश्वनी कुमार के घर छोड़ आई। वहां अश्वनी कुमार के घर खेलते हुए आदित्य बिजली के पंखे के पास पहुंच गया।बताया जाता है कि उसने वहां लटक रहे बिजली के तार को मुंह में रख लिया। तार में करंट होने से वह चिपककर बुरी तरह झुलस गया। आदित्य को बिजली के तार ...