उन्नाव, मई 26 -- नवाबगंज। मेले में खेलते समय मासूम भट्ठी में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। पुरवा थाना क्षेत्र के रतावर गांव निवासी पुनीत कुमार बाइक से असोहा थाना क्षेत्र के कांथा स्थित हनुमान मंदिर शाम को दर्शन करने गया था। साथ में उसकी पत्नी काजल, सूर्या, आराध्या भी साथ में आए थे। दर्शन बाद परिवार मेला घूम रहा था। पुनीत ने बताया कि मेले में खाने की दुकान लगाने वाला एक दुकानदार भट्ठी खुली छोड़कर घर चला गया। जिसमें आग धधक रही थी। सूर्या खेलते खेलते उस खुली भट्ठी में गिर गया। जिससे वह झुलस गया। परिजन एम्बुलेंस से उसे सीएचसी नवाबगंज ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...