खेलते समय बालक तालाब में डूबा, मौत
कौशाम्बी, मई 22 -- जिला मुख्यालय के तालाब में डूबने से तीन साल के बालक की शुक्रवार को मौत हो गई। शव उतराने पर परिजनों को जानकारी हुई। बालक खेलते समय तालाब में डूबा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला मुख्यालय के हजरतगंज मोहल्ला निवासी राजकुमार का तीन वर्षीय बेटा रौनक शुक्रवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। घर के बगल से ही तालाब शुरू हो जाता है। परिजन अपने काम में व्यस्त था। इसी बीच अचानक रौनक तालाब में डूब गया। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। बालक का शव उतराया तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से बालक की मौत रोना-पीटना मचा तो मोहल्ले के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रौनक की मौत से परिजनों का हाल बेहाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.