खेलते समय बालक घर से गायब, मुकदमा दर्ज
हापुड़, अगस्त 16 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निजामसर से एक 12 वर्षीय बालक घर के बाहर से खेलते हुए अचानक गायब हो गया। परिजन ने बालक की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निजामसर निवसी सतीश ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 12 अगस्त की साम को घर के बाहर खेलते हुए उसका 12 वर्षीय भतीजा गोविंद (नोनू) कहां गायब हो गया। उसके मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.