संभल, अप्रैल 20 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई ठाकुरान में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई। घर के बाहर चाबी लगी खड़े ट्रैक्टर पर खेल रहे बच्चों ने जैसे ही उसे स्टार्ट किया, वाहन झटके के साथ आगे बढ़ा और उस पर बैठे बच्चे संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े। इसी दौरान एक सात वर्षीय बालक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को दफन कर दिया। गांव निवासी गन्नू पुत्र रामस्वरूप अपनी बेटी की लगन के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर बना काल, बेटे को मौत से मां बेसुध, मोहल्ले में मातम वह किसी परिचित से ट्रैक्टर मांगकर घर के बाहर खड़ा कर गए थे, जिसमें चाबी लगी रह गई थी। दोपहर के समय पड़ोसी देवेंद्र का...